आगरालीक्स…आगरा मेट्रो में नन्ही अर्चिता का मनाया जन्मदिन. आप भी अपने बर्थडे या एनिवर्सरी को करना चाहते हैं सेलिब्रेट, जानिए फीस सहित पूरी प्रक्रिया
आगरा में गुरुवार को नन्ही अर्चिता का जन्मदिन आगरा मेट्रो ने बेहद खास बना दिया. जब सजी हुई मेट्रो में उन्होंने अपना दिन अपनों के बीच खुशियां बाँटते मनाया.
आगरा मेट्रो में बर्थडे सेलिब्रेट करने की प्रक्रिया
गर आप भी आगरा मेट्रो में अपना बर्थडे सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कम से कम तीन दिन पहले सूचित करना होगा. बर्थडे सेलिब्रेशन की फीस 500 रुपये निर्धारित की गई है. इसके अलावा यह जानकारी भी पहले देनी होगी कि कुल कितने लोग समारोह में शामिल होंगे. इस फीस के तहत मेट्रो के एक कोच में बैलून्स आदि की डेकोरेशन की जाएगी. 500 रुपये फीस के अलावा अगर आप अपने साथ जितने भी लोग सेलिब्रेशन के लिए ले जा रहे हैं, उन सभी की टिकट लगेगी. चलती ट्रेन में बर्थडे सेलिब्रेट किया जाएगा.
बर्थडे में 60 से अधिक व्यक्तियों को साथ ले जाने पर आपको पूरा कोच उपलब्ध कराया जा सकता है. अगर आप 10—15 लोग ही अपने साथ ले जाना चाहते हैं तो इसके लिए ट्रेन कोच के अंदर एक निर्धारित जगह बना दी जाएगी जिसमें आप बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे. उस स्थान पर किसी अन्य को नहीं आने दिया जाएगा. नियम के तहत मेट्रो रेल के अंदर आप केक, कोल्ड ड्रिंक्स व पानी के आलवा अन्य सामान साथ नहीं रख सकेंगे. चूंकि मेट्रो ट्रेनों के अंदर खाने पीने की चीजों की अनुमति नहीं है लेकिन परिवार के सदस्यों और दोस्तों को केक के साथ फोटो खींचने की अनुमति दी जाएगी. केक काटना और खाना मेट्रो परिसर में निर्दिष्ट स्थानों पर किया जा सकता है.