आगरालीक्स… आगरा में प्रेमी युगल का शव पेड पर लटका मिला है, प्रेमी युगल के हैंगिंग वीडियो ने दिल दहला दिया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है, युवक की शिनाख्त हो गई है, युवती के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।
आगरा में कीठम झील के पास गांव खडवाई में मंगलवार सुबह रामवीर के खेत में युवक और युवती पेड पर फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने शव को पेड से उतारा, बताया जा रहा है कि युवक और युवतियों के प्रेम संबंध थे, ये दोनों प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं।
वीडियो के लिए क्लिक करें
सोमवार को घूमते देखे थे युवक और युवती
युवक की पहचान मथुरा के महावन में गौनपुर गांव निवासी लोकेश 32 साल के रूप में हुई है, युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लोकेश अपने ताऊ के गांव आया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक-युवती दोनों एक ही गांव के थे। लड़का ठाकुर बिरादरी से था। पुलिस ने युवक के परिवारीजनों को सूचना दे दी। गांववालों का कहना है कि सोमवार शाम को उन्होंने युवक-युवती को साथ-साथ घूमते देखा था। इसके बाद सुबह उनके शव कैसे पेड़ पर लटके मिले।