आगरालीक्स….Agra News: आगरा में 509 आर्मी बेस बर्कशॉप का शव फार्म हाउस में लटका मिला है, पुलिस जांच में जुटी है। ( Agra News: 39 year old Man found hanging in Farm House)
आगरा के चमरौली ताजगंज के रहने वाले 39 साल के सत्येंद्र 509 आर्मी बेस वर्कशॉप में इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक थे। रविवार सुबह उनके साथ काम करने वाले खेमचंद कुशवाह की हिंदुस्तान नर्सरी व फार्म हाउस में सत्येंद्र का पेड़ पर लटका शव मिला है। खेमचंद का कहना है कि सत्येंद्र शनिवार को नर्सरी में आए थे और रात में नर्सरी में ही रुक गए। रविवार सुबह जब वे नर्सरी पहुंचे और गेट खोला तो पेड़ पर लटका शव देखकर शोर मचा दिया। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।