आगरालीक्स…आगरा में यातायात पुलिस के सख्त आदेश—पुरानी मंडी से शाहजहां पार्क की ओर नहीं जाएगा कोई भी वाहन. माल रोड होकर होगा रूट डायवर्जन
नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत मंटोला नाले की टैपिंग एवं 1400 मिमी व्यास की राइजिंग मेन बिछाने के कार्य के कारण पुरानी मंडी चौराहा से शाहजहां पार्क तक की सड़क 9 फरवरी तक बंद रहेगी। इस अवधि में उक्त मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। परियोजना के तहत पुरानी मंडी से शाहजहां पार्क के बीच लगभग 900 मीटर सड़क की खुदाई कर सीवर लाइन डाली जाएगी। कार्य के दौरान सड़क का एक हिस्सा बंद रहेगा और मार्ग को एकल मार्ग (वन-वे) के रूप में संचालित किया जाएगा। शाहजहां पार्क से पुरानी मंडी की ओर वाहन आ सकेंगे, लेकिन पुरानी मंडी से शाहजहां पार्क की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।
टैफिक डायवर्जन व्यवस्था :-
पुरानी मंडी से आगरा किला या शाहजहां पार्क की ओर जाने वाले वाहन माल रोड मार्ग का उपयोग करेंगे।
ताजमहल से किले की ओर जाने वाले वाहन माल रोड होकर जाएंगे।
यातायात पर प्रभाव :-
पर्यटन सीजन के साथ-साथ पुरानी मंडी – शाहजहां पार्क मार्ग पर चल रहे सीवर कार्य के कारण यातायात दबाव बढ़ सकता है। ताजगंज, फूल सैयद चौराहा, फतेहाबाद रोड, शमशाबाद रोड एवं शहर की ओर आने- जाने वाले वाहनों को कुछ दूरी अतिरिक्त तय करनी पड़ सकती है। आमजन से सहयोग की अपील की जाती है।