Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Local News: ADA Atal Puram Township,Agra: 283 plots were distributed through lottery system at Sursadan, Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra Local News: ADA Atal Puram Township,Agra: 283 plots were distributed through lottery system at Sursadan, Agra…#agranews

289

आगरालीक्स…आगरा में अटलपुरम टाउनशिप में 283 प्लॉटों का लॉटरी के माध्यम से हुआ आवंटन. एडीए को हुई 204.45 करोड़ की आय

आगरा विकास प्राधिकरण की चर्चित अटलपुरम टाउनशिप के फेस 2 स्थित सेक्टर 4,5,6 व 7 के लिए आज शुक्रवार को 283 प्लॉटों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया गया. यह कार्यक्रम सूरसदन में हुआ जहां बच्चों द्वारा लॉटरी निकाली गईं और लॉटरी के बाद पात्र आवेदकों को प्लॉट वितरित किए गए. इस लॉटरी वितरण में प्राधिकरण को कुल 204.45 करोड़ की आय हुई है.

518 प्लॉटों के लिए लिए गए थे आवेदन
आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से अटलपुरम् टाउनशिप के फेस-2 में स्थित सेक्टर-4, 5, 6 व 7 के अन्तर्गत 518 भूखंडों के लिए आनलाइन पंजीकरण 21 नवंबर 2025 से 22 दिसंबर 2025 तक खोला गया था. इसमें एमआईजी–3 श्रेणी के 156, एचआईजी श्रेणी के 214 व सुपर एचआईजी श्रेणी के 148 भूखण्डो शामिल थे.

673 आवेदन प्राप्त हुए
उक्त अवधि में उपलब्ध भूखण्डों के सापेक्ष 673 आवेदन प्राप्त हुए. प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण बाद एमआईजी- 3 श्रेणी के 462 पात्र आवेदक, एचआईजी श्रेणी के 156 पात्र आवेदक तथा सुपर एचआईजी श्रेणी के 35 पात्र आवेदक पाये गये. पात्र आवेदकों का लॉटरी ड्रॉ उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण, आगरा की उपस्थित में पारदर्शिता के साथ आज सूरसदन प्रेक्षागृह में उपस्थित आवेदकों के समक्ष सम्पन्न हुआ.

सूरसदन में हुआ लाइव प्रसारण
अटलपुरम टाउनशिप, फेस-2, सैक्टर-4, 5, 6 व 7 की लॉटरी ड्रॉ का सीधा प्रसारण प्राधिकरण के फेसबुक एवं इन्स्टाग्राम पर किया गया. गायत्री पब्लिक स्कूल के बच्चों से लॉटरी ड्रॉ की पर्चियां निकलवाई गयी. लॉटरी में उपलब्ध एमआईजी- 3 श्रेणी के 156 भूखण्डों के सापेक्ष 128 भूखण्ड, एचआईजी श्रेणी के 214 भूखण्डों के सापेक्ष 120 भूखण्ड व सुपर एचआईजी श्रेणी के 148 भूखण्डों के सापेक्ष 35 भूखण्ड पात्र आवेदकों को आवंटित किये गये. सभी सफल आवेदकों द्वारा प्राधिकरण को धन्यवाद ज्ञापित किया गया. इस प्रकार लॉटरी ड्रॉ में विभिन्न श्रेणी के 283 भूखण्ड आवंटित किये गये, जिससे प्राधिकरण को लगभग रू0 204.45 करोड़ की आय प्राप्त होगी. प्राधिकरण द्वारा असफल आवेदकों की पंजीकरण धनराशि को 05 कार्य दिवस में वापिस कर दी जायेगी. प्राधिकरण की अटलपुरम टाउनशिप फेस-3 की पंजीकरण प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ होगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

error: Content is protected !!