आगरालीक्स…आगरा में कार चलाने सीख रहे युवक ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया. कार सहित तालाब में गिरा. मासूम बच्चा भी था साथ में…
आगरा के थाना शमसाबाद क्षेत्र में कार चलाना सीख रहे एक युवक ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पैर दबा दिया जिससे कार अनियंत्रित हो गई और पास में मौजूद गहरे तालाब में जा गिरी. कार में युवक के साथ एक मासूम बच्चा भी था. गनीमत रही कि ग्रामीणों ने देखते ही तालाब में छलांग लगा दी और पुलिस की तत्परता के साथ दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. बाद में कार को भी रस्सी से बांधकर बाहर निकालने की कोशिश की जा रही थी.
घटना शमसाबाद क्षेत्र की है. पंचवटी कॉलोनी में सीपी तोमर रहते हैं. वह बाईपास रोड पर कार चलाने का अभ्यास कर रहे थे. लेकिन हड़बड़ी में उन्होंने कार पर ब्रेक की जगह एक्सीलेटर को दबा दिया जिससे कार अनियंत्रित हो गई और वह उससे नियंत्रतण खो बेठे. कार उछलकर किनारे बने तालाब में जा गिरी. कार में उनके साथ एक मासूम बच्चा भी था.
ग्रामीणों ने दिखाया साहस
कार सवार ने शोर मचाया जिससे वहां मौजूद लोगों ने कार को डूबता देखा तो हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने साहस का परिचयर देते हुए तालाब में कूद पड़े. उन्होंने कार में फंसे युवक और मासूम बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इधर सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई. समय पर रेस्क्यू होने से हादा टल गया. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार को भी बाहर निकालने का प्रयास किया है.