आगरालीक्स…आगरा में मौसम बदलने लगा है, दिन के साथ अब रात का तापमान भी बढ़ने लगा. गलनभरी सर्दी हुई कम. जानें आने वाले दिनों का मौसम अपडेट
आगरा में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. गलनभरी सर्दी से काफी हद तक राहत मिल गई है. दिन में तेज धूप निकल रही है. दिन का तापमान तो पहले से ही बढ़ने लगा है और अब रात का तापमान भी बढ़ने लगा है. आज सुबह से ही हल्की सर्दी महसूस हुई. दिन निकलने के साथ ही वो भी कम होती गई. हालांकि शाम होने के बाद फिर से हल्की गलन शुरू हुई है.
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्जकिया गया. मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी को बारिश के आसार बन रहे हैं. आने वाले दिनों में भी तापमान ऐसा ही रहेगा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 19/01/26) 24.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 19/01/26) 9.5
Departure from Normal(oC) 1.1