आगरालीक्स अब घर बैठे आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि से एमबीए, बीबीए सहित छह डिग्री कोर्स कर सकेंगे। विवि छह आनलाइन कोर्स सत्र 2026- 27 से शुरू करने जा रहा है।
विश्वविद्यालय में अभी तक आनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से पढ़ाई और डिग्री देने की व्यवस्था नहीं है। इसके लिए विवि के खंदारी परिसर में एक हब बनाया गया है, इसे डिटेंस लर्निंग और आनलाइन कोर्स के लिए तैयार किया गया है। कुलपति प्रो. आशु रानी के अनुसार, विवि को नैक ए प्लस ग्रेड मिलने के बाद आनलाइन कोर्स शुरू करने का रास्ता खुल गया गया था इस पर काम किया गया। पहले चरण में एमबीए, बीबीए, बीसीए, बीकॉम, एमकॉम और एमए अंग्रेजी में आनलाइन डिग्री कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इसके लिए यूजीसी को आवेदन किया गया है, यूजीसी से अनुमति मिलने के बाद इन छह कोर्स को शुरू कर दिया जाएगा। ( Agra News: MBA, BBA, Bcom & Three other Online Degree courses start in DBRAU, Agra from session 2025-26)
आनलाइन लेक्चर के साथ ही वीडियो लेक्चर भी मिलेंगे
विवि के आनलाइन कोर्स के लिए खंदारी परिसर में तैयार किए गए हब के माध्यम से शिक्षक छात्रों को आनलाइन लेक्चर देंगे। ऐसे लोग जो नौकरी कर रहे हैं वे आनलाइन कोर्स कर सकते हैं, देश के किसी भी कोने में रह रहा छात्र अपने घर से ही आनलाइन कोर्स कर सकेगा। आनलाइन ही छात्रों को वीडियो लेक्चर और स्टडी मैटेरियल भी उपलब्ध कराया जाएगा। विवि के डिस्टेंस लर्निंग आनलाइन क्लासेज के निदेशक डॉ. शरद चंद्र उपाध्याय के अनुसार, मुंबई की कंपनी से पीपीपी मॉडल के तहत तकनीकी सहायता के लिए अनुबंध किया गया है, जिससे विवि को आनलाइन कोर्स शुरू करने के लिए तकनीकी स्तर पर कोई खर्चा ना करना पड़े।