आगरालीक्स… आगरा में घर में फोम में लगी आग, 12 पाइप जोड़कर दमकल कर्मियों ने एक घंटे में आग पर पाया काबू।
आगरा के नाई की मंडी में सकरी गलियों में घर बने हुए हैं। मंगलवार सुबह यहां एक मकान में फोम रखा हुआ था, शार्ट सर्किट से फोम में आग लग गई, देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू होती गई। सकरी गली होने के चलते आस पास के मकान में रह रहे लोग भी गली से बाहर निकल आए, लोगों की भीड़ लग गई। ( Agra Video News: Fire break out in foam in Agra)
12 पाइप जोड़कर दमकल कर्मियों ने बुझाई आग
आग लगने की सूचना पर दमकल कर्मी भी पहुंच गए लेकिन सकरी गली होने के कारण दमकल की गाड़ी अंदर नहीं जा सकी। दमकल की गाड़ी को गली के बाहर खड़ी करने के बाद 100 मीटर के पाइप जोड़ कर दमकल कर्मी अंदर मकान तक पहुंचे, करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।