मथुरालीक्स…वृंदावन में बसंत पंचमी पर खुला शाहजी मंदिर का बसंती कमरा. रंगबिरंगी रोशनी के बीच भगवान ने भक्तों को दिए दिव्य दर्शन…भक्तों की उमड़ी भीड़
वसंत पंचमी के अवसर पर टेढ़े—मेड़े खंभे के मंदिर के नाम से प्रसिद्ध शाहजी मंदिर का वसंती कमरा आज भक्तों के लिए खोला गया. वर्ष में सिर्फ दो बार खुलने वाले इस वसंती कमरे में श्रीजी के दिव्य दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ लग गई. राजशाही झाड़ों से रंगबिरंगी रोशनी के बीच श्रीजी ने भक्तों को दर्शन दिए. सुबह 10 बजे जैसे ही प्राचीन वसंती कमरा के पटभक्तों के लिए खोले गए श्रद्धालु प्रभु शाह बिहारी के दर्शन के लिए उमड़ पड़े.
सेवायत शाह प्रशांत कुमार ने भगवान का भव्य श्रंगार किया. बड़े—बड़े शोभायमान प्राचीन झाड़ फानूसों के मध्य से निकलता रंगबिरंगा विद्युत प्रकाश प्रभु के प्राचीन कमरे की दैदिप्यमान छटा बिखेर रहा था. उन्होंने बताया कि शनिवार को शाम पांच से नौ बजे तक एक बार फिर बसंती कमरा में श्रीजी दर्शन देंगी. शाह मंदिर में बने बसंती कमरे का विशेष एवं प्राचीन महत्व है. इसमें प्रभुसाल भर में दो बार बसंती कमरे में विराजान हो भक्तों को दर्शन देते हैं.