आगरालीक्स…आगरा में तेज रफ्तार कार चंबल नहर में गिरी. 25 साल के युवक की मौके पर ही मौत, तीन घायल
आगरा में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. बाह में जैतपुर के कमतरी मोड के पास रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार चंबल नहर में जा गिरी. हादसे में ताजगंज के बसई खुर्द में रहने वाले 25 साल के युवक सचिन की मौत हो गई जबकि उसके भाई नीरज सहित तीन लोग घायल हो गए.
पुलिस के अनुसार कार सवार कचौराघाट की ओर जा रहे थे. कमतरी मोड पर अनियंत्रित होकर चंबल नहर में गिर गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों सचिन, नीरज, टीपू ओर नरेश को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सीएचसी बाह भेजा. यहां सचिन को मृत घोषित कर दिया गया. टीपू को एसएन में भेज दिया गया है.