आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर ट्रक डिवाइडर में घुसा, आईएसबीटी से न्यू आगरा तक भीषण जाम. घंटों फंसे रहे लोग
आगरा दिल्ली हाइवे पर में सोमवार को एक ट्रक लॉयर्स कॉलोनी कट के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया. इससे ट्रक का एक पहिया बुरी तरह से खराब हो गया जिससे ट्रक बीच सड़क पर ही फंस गया. इससे आईएसबीटी से न्यू आगरा की तरफ जाने वाले हाइवे पर जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.
एक घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे वाहन
ट्रक के बीचों बीच खराब होने के कारण अन्य वाहन चालकों को यहां से निकलने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इससे हाइवे पर यातायात बढ़ गया. लोग करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहे और मुश्किल से यहां से निकल पा रहे थे.