आगरालीक्स…टूंडला में साइंटिफिक मेट्रोपोलिस पैथोलॉजी ने लगाया हेल्थ कैंप. 400 से अधिक लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच. स्वास्थ्य परामर्श का भी उठाया लाभ
साइंटिफिक मेट्रोपोलिस पैथोलॉजी द्वारा 24 एवं 25 जनवरी 2026 को टूंडला सेंटर पर एक विशेष फुल बॉडी चेकअप हेल्थ कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 400 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई और इसका लाभ उठाया। इस हेल्थ कैंप में विटामिन डी, विटामिन बी12 सहित कुल 44 महत्वपूर्ण जांचें विशेष रियायती दर पर की गईं। जांच के साथ-साथ मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श (काउंसलिंग) भी प्रदान की गई, जिसमें उनकी रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक सुझाव दिए गए।

जिन लोगों की रिपोर्ट में किसी प्रकार की गंभीर या क्रिटिकल स्वास्थ्य समस्या पाई गई, उन्हें आगे विशेषज्ञ डॉक्टरों से क्लिनिकल जांच एवं उपचार कराने की सलाह दी गई, ताकि समय रहते उचित इलाज संभव हो सके। साइंटिफिक मेट्रोपोलिस पैथोलॉजी का उद्देश्य समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना एवं लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस हेल्थ कैंप के माध्यम से स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में लाभ उठाया और संस्था की इस पहल की सराहना की। अंत में संस्था के प्रतिनिधि डॉ. अशोक शर्मा ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा, ताकि आमजन को किफायती, विश्वसनीय एवं उच्च गुणवत्ता वाली जांच सुविधाएं मिल सकें।