Tuesday , 28 July 2026
Home बिजनेस Agra Local News: White metal anklets are now being sold in large numbers in Agra markets instead of silver…#agranews
बिजनेस

Agra Local News: White metal anklets are now being sold in large numbers in Agra markets instead of silver…#agranews

376

आगरालीक्स…आगरा के बाजारों में चांदी की जगह अब व्हाइट मेटल की पायलों की खूब हो रही बिक्री. चांदी खरीदना आमजन से हुआ दूर तो कारोबारियों ने किया ये काम

सोने और चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं और हर दिन इनकी कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है. हाल ये है कि चांदी इस समय साढ़े 3 लाख रुपये से अधिक पहुंच गई है तो वहीं 10 ग्राम सोने का रेट भी 1.60 से अधिक है. ऐसे में आमजन के लिए सोना और चांदी खरीदना काफी मुश्किल हो गया. खासकर सहालग के समय में. इस समय सहालग का समय चल रहा है. घरों में शादियां हैं तो ज्वैलरी भी खरीदनी होगी लेकिन ज्वैलरी खरीदना आम लोगों के बजट के पूरी तरह से बाहर हो गया है. इसका असर मार्केट में भी देखा गया. पिछले करीब तीन महीने से बाजारों में सोने—चांदी के जेवरातों की बिक्री काफी कम हुई है. इससे दुकानदारों में चिंता जताई गई लेकिन उन्होंने अब इसका एक समाधान खोज लिया है

दुकानदारों ने मार्केट में उतारी व्हाइट मैटल
शादी विवाहों में अक्सर चांदी की पायलें आदि दी जाती हैं लेकिनी चांदी की पायलें और बिछुए बनवाना अब आसान काम नहीं रहा, ऐसे में चांदी की घटती दुकानदारी को देखते हुए कारोबरियों ने व्हाइट मेटल को मार्केट में चांदी का रूप देकर उतारा है. क्योंकि यह दिखने में चांदी जैसी ही चमकदार होती है. मार्केट में चांदी के गहनों, विशेषकर पायल और फैंसी आभूषणों की जगह व्हाइट मेटल और अन्य किफायती धातुओं जैसे स्टेनलेस सटील, तांबा, जस्ता ने जगह ले ली है. यह बदलाव मुख्य रूप से महंगाई के कारण आया है, जहां लोग भारी चांदी के बजाय समान दिखने वाले सस्ते विकल्प पसंद कर रहे हैं. निर्मातओं ने मिश्रण में बदलाव किया है. जरूरत के अनुसार ​जर्मन सिल्वर को तांबा, पीतल आदि धातुओं के समन्वय पर प्रयोग किया गया. मिश्रण के आधार पर गिलट को सुधार कर इसे व्हाइट मेटल का रूप दिया गया है जो कि मार्केट में पसंद भी किया जा रहा है और दुकानदारी भी ट्रैक पर आ रही है.

आसपास के जिलों में भी बढ़ी मांग
आगरा में व्हाइट मेटल की मांग के बढ़ने का प्रभाव इतना है कि अब आगरा के आसपास के जिलों फिरोजााबद, मथुरा, हाथरस में भी व्हाइट मेटल को पसंद किया जा रहा है. चांदी की तरह चमकदार दिखने वाली यह धातु ग्राहकों को खूब भा रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Agra News: Agra entrepreneurs met Chief Minister Yogi Adityanath…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में पर्यटन के नए विकल्प के रूप में आएगा...

बिजनेस

Agra entrepreneurs honored at ‘India Export Summit 2026’

आगरालीक्स…आगरा के उद्यमियों को ‘भारत एक्सपोर्ट समिट 2026’ में मिला सम्मान. यूपी...

बिजनेस

AZIP EV makes a grand entry in Agra. India’s first AZIP EV showroom has opened in Agra

आगरालीक्स…आगरा में AZIP EV की धमाकेदार एंट्री. भारत का पहला AZIP EV...

बिजनेस

Roadmap presented to make UP a wedding hub at the International Indian Wedding and Tourism Conclave 2026

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी क्यों डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए हैं परफेक्ट इसके लिए...

error: Content is protected !!