आगरालीक्स…आगरा में भीषण एक्सीडेंट, 6 लोगों की दर्दनाक मौत. ट्रक की टक्कर से 10 फीट दूर उछलकर गिरे दो आटो
हाथरस के सादाबाद के सहपऊ के गांव धाधऊ के रहने वाले लक्ष्मीचंद, रणवीर सिंह, बिल्ला, धन प्रसाद, विजय सिंह, उदयवीर सिंह, रामदत्त, बिज्जो सहित अन्य परिजन अपने गांव से 20 जनवरी को जगन्नाथपुरी दर्शन करने गए थे। 20 जनवरी को जगन्नाथपुरी पहुंचे। यहां से सभी चित्रकूट पहुंचे और फिर वहां से आगरा कैंट शनिवार सुबह ट्रेन से उतरे। उन्होंने आगरा कैंट स्टेशन से ही अपने गांव तक जाने के लिए दो ओटो किए। दोनों आटो में सभी लोग बैठ गए।
जलेसर रोड पर ट्रक ने सामने से आ रहे दोनों ओटो को चपेट में लिया
शनिवार सुबह 11.30 बजे दोनों आटो टेढ़ी बगिया से जलेसर रोड होते हुए सहपऊ के लिए जा रहे थे, आंवलखेड़ा की तरफ से ट्रक आ रहा था। अचानक से ट्रक ने आगे चल रहे आटो को टक्कर मार दी इसके बाद दूसरे आटो को भी चपेट में ले लिया। पहला आटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, आटो में सवार लोग कई फीट उछल कर गिर गए। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए।
तड़पते घायलों की मदद को आ गए लोग
हादसे के बाद सड़क के किनारे गंभीर रूप से घायल लोग तड़प रहे थे, स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया इसी दौरान पुलिस भी पहुंच गई। आगे चल रहे आटो में बैठे लोग बुरी तरह से घायल हो गए, उनके सिर और हाथ पैरों में चोट लगने से खून बह रहा था, 10 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन अस्पताल में छह लोगों की म्रत घोषित कर दिया गया।

ड्राइवर की लगाई पिटाई, लगाया जाम
आक्रोशित लोगों ने ट्रक के ड्राइवर को पकड़ लिया , उसकी जमकर धुनाई की। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पहुंच गए। लोगों ने हादसे के बाद सड़क पर जाम लगा दिया, रोड़ सकरा होने के कारण हादसे होने और भारी वाहनों के तेज स्पीड से चलाने की बात कहते हुए हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझकार शांत कराया।
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजन, रामदत्त दवा लेने उतरे और बच गए
हादसे से पहले रामदत्त दवा लेने के लिए रास्ते में ही उतर गए थे जिसके कारण वो बच गए। वहीं हादसे की जानकारी होने पर सहपउ से भी बड़ी संख्या में लोग आगरा में पोस्टमार्टम हाउस में पहुंच गए। हादसे से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
इनकी हुई मौत
देवकीनंदन, लखमी सिंह, उदयवीर सिंह, रनवीर सिंह, ब्रज मोहन, आटो चालक शाहिद