आगरालीक्स…आगरा में कड़ाके की ठंड के बीच बूंदाबांदी शुरू. कल और परसों दो दिन बारिश के आसार. जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
आगरा में सर्दी ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा कर रख दी है. बीते दिनों दिन में निकली तेज धूप ने लोगों को अहसास कराया था कि शायद अब गलनभरी सर्दी नहीं होगी लेकिन मंगलवार को हुई बारिश ने अचानक से मौसम पूरी तरह से बदल दिया है. सर्दी ने अपना रौब फिर से दिखाया और लोगों को फिर से गलनभदी सर्दी से अहसास कराया है. शनिवार को भी सुबह से ही गलनभरी सर्दी पड़ रही थी. बर्फीली हवाओं के कारण दिन में धूप निकलने के बाद भी सर्दी का प्रभाव देखा गया. शाम को कई जगह बूंदाबांदी शुरू हो गई.मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को दो दिन बारिश के आसार हैं. बारिश के कारण तापमान ऐसा ही रहेगा. हालांकि 5 फरवरी के बाद मौसम फिर से सामान्य हो सकता है.