फिरोजाबादलीक्स…यमुना में मिला युवती का शव. मृतका की उम्र करीब 22 साल, पुलिस पहुंची. नहीं हो सकी पहचान
आगरा मंडल क फिरोजाबाद जिले में एक 22 साल की युवती का शव यमुना में मिला है. थाना नगला सिंघी क्ष्ज्ञेत्र में खेतों की रखवाली कर रहे एक किसान ने शव को यमुना में उताराते देखा तो इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को हुई. सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान के प्रयास किए लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी.शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.पुलिस के अनुसान मृतक युवती की उम्र करीब 22 साल है. उसने हल्के नीले रंग की जींव, आसमानी रंग की टीशर्ट और नारंगी रंग का स्टॉल पहना हुआ है. हाथ में कलावा भी बंधा हुआ है. आसपा के थानों और जिलों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच की जा रही है जिससे कि मृतका की पहचान हो सके.