Thursday , 23 April 2026
Home आगरा Agra Local News: Students showcased their talent at annual art and craft exhibition held at Gayatri Public School in Agra..#agranews
आगरा

Agra Local News: Students showcased their talent at annual art and craft exhibition held at Gayatri Public School in Agra..#agranews

268

आगरालीक्स…आगरा के गायत्री पब्लिक स्कूल में वार्षिक आर्ट एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी ‘सृजन’ में दिखा विद्यार्थियों का हुनर. अरुणाचल प्रदेश की विशिष्ट संस्कृति की मनोहारी झलक ने किया प्रभावित

गायत्री पब्लिक स्कूल में बाल प्रतिभा, सृजन व कल्पना का साकार रूप वार्षिक आर्ट एवं क्रॉफ्ट प्रदर्शनी 'सृजन' का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। गायत्री पब्लिक स्कूल में प्रतिवर्ष बच्चों की रचनात्मकता व कल्पना शक्ति को बढ़ावा देने के लिए यह प्रदर्शनी आयोजित की जाती है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष बच्चों द्वारा वर्ष भर में बनाई गईं कलात्मक वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनी में दोनों ही शाखाओं में प्री-प्राइमरी सेक्शन के नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा पेपर टियरिंग जिराफ, हैंड प्रिंट बर्ड, कॉटन पेस्टिंग पैंगुइन, कैप्स और ग्लब्स, फिश विद इयरबड इम्प्रेशन, ग्रेन पेस्टिंग सैक, क्रिसमस ट्री, आइसक्रीम स्टिक काइट, मैक्रोनी माला, फ्लावर बास्केट, आदि प्राइमरी सेक्शन के छात्र-छात्राओं द्वारा ट्री विद ऑनियन इम्प्रेशन, जिराफ विद इयरबड इम्प्रेशन, बीटल एंड मफिन विद बिंदी पेस्टिंग, कैट विद डॉट पेंटिंग, फॉक्स विद लाइन ड्रॉइंग, फिश विद मधुबनी आर्ट, ट्यूलिप फील्ड्स, टर्टल एंड ऑक्टोपस आदि तथा सीनियर सेक्शन के छात्र - छात्राओं द्वारा मंडाला पेंटिंग, मोज़ैक पेंटिंग, मधुबनी, वर्ली एंड बोडो आर्ट, डेकोरेटेड प्लेट वर्क, लिप्पन आर्ट, कुशन कवर तथा टाई एंड डाई आदि का सुन्दर कलात्मक प्रदर्शन किया गया।

यूनिट 1 वजीरपुरा एवं यूनिट 2 शास्त्रीपुरम में एक भारत श्रेष्ट भारत प्रोजेक्ट के अंतर्गत अरुणाचल प्रदेश की संस्कृति का विशेष प्रर्दशन किया गया कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने अरुणाचल प्रदेश के साहित्य, खान-पान, गायन, नृत्य जैसी कलाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । दोनों ही शाखाओं में प्रदर्शनी में लगभग 3000 बच्चों ने प्रतिभाग किया।

वजीरपुरा रोड स्थित यूनिट -1 में प्रदर्शनी का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि डॉ. मनोज कुमार, डायरेक्टर, ललित कला संस्थान, आगरा एवं असिस्टेन्ट प्रोफेसर पेंटिंग डॉ. शीतल शर्मा, आगरा विश्व विद्यालय आगरा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती बीना उपाध्याय' द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर किया गया। वहीं शास्त्रीपुरम् स्थित यूनिट -2 में विशिष्ट अतिथि श्रीमती अर्चना अनुज, डायरेक्टर आधारशिला इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्टस एवं विद्यालय प्रबन्धक श्री प्रद्युम्न चतुर्वेदी, प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका सिंह', उप प्रधानाचार्या श्रीमती रिंकू जैन, डेड मिस्ट्रेस 'ईला कुमार व प्रभारी वर्ग द्वारा शुभ दीप प्रज्ज्वलन करके तथा फीता काटकर कर औपचारिक उद्घाटन संपन्न हुआ।

प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता, सौंदर्यबोध, तकनीकी दक्षता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति का परिचय दिया। प्रदर्शनी के अवलोकन के उपरांत अतिथियों ने बाल कलाकारों की सृजन प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा बच्चों को हार्दिक बधाई दी। इस सम्पूर्ण आयोजन में विद्यालय की कला अध्यापिकाओं 'रेखा जेठी, अंशिका अग्रवाल', प्रीती सिंह, आरती, नेहा, सीमा सिंधु, शिखा, अनुपम के साथ साथ सभी शिक्षकों की विशेष भूमिका रही ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: “Show and Tell” activity held on Earth Day at Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में अर्थ डे पर हुई “शो...

आगरा

Agra News: A candlelight march was held in Agra on the first anniversary of the Pahalgam attack…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में पहलगाम हमले की पहली बरसी पर नम आंखों...

आगरा

Agra Live News: The grand inauguration of the Maa Pitambara Mahotsav took place in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Demand to replace “Prosopis Juliflora” with “Ficus racemosa” and “Ficus Rumphii” trees in Agra’s forest areas.

आगरालीक्स…आगरा में विलायती बबूल की आक्रामकता वन क्षेत्रों को तबाह कर रही...

error: Content is protected !!