आगरालीक्स आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस के पलटने से मासूम की मौत, एक अन्य हादसे में पीआरपी पलटी, तीन पुलिस कर्मी घायल । ( Agra News: Three month old died after Double deckor bus turn turtle )
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से होते हुए दिल्ली से गोरखपुर के लिए डबल डेकर बस जा रही थी, मंगलवार देर रात फिरोजाबाद क्षेत्र में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन महीने के गोरखपुर के रहने वाले दंपती के बेटे की मौत हो गई। जबकि कई यात्री घायल हुए हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पीआरवी पलटने से पुलिस कर्मी घायल
वहीं, दूसरा हादसा मैनपुरी क्षेत्र में मंगलवा देर रात हुआ। पीआरपी 112 की गाड़ी वाहनों से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन पुलिस कर्मी घायल हुए हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।