आगरालीक्स ..आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में गोल्डन गर्ल का ताज रामा मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस की छात्रा मथकला अपर्णा पहनेगी, विवि में 5 दिसंबर को आयोजित होने जा रहे दीक्षा समारोह में मथकला अपर्णा को आठ गोल्ड मेडल मिलेंगे। इसके साथ ही 112 छात्र छात्राओं को मेडल दिए जाएंगे।
देखें मेडल लिस्ट
http://www.dbrau.org.in/medals201617.pdf
आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह स्थगित कर दिया गया है, अब चार नवंबर की जगह पांच दिसंबर को दीक्षांत समारोह होगा। समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे।
आगरा विवि का दीक्षांत समारोह 23 अक्टूबर को प्रस्तावित किया गया था, इसे चार नवंबर को कर दिया गया था। गुरुवार को कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले, उन्हें समारोह के लिए आमंत्रित किया, उन्होंने पांच दिसंबर का समय दिया है, इसके बाद दीक्षांत समारोह की तिथि पांच दिसंबर कर दी गई है।
24 अक्टूबर को विवि के चार कर्मचारी अरेस्ट
आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के फर्जी मार्कशीट प्रकरण में पूर्व परीक्षा अधीक्षक सहित चार कर्मचारियों को अरेस्ट किया गया है। पूर्व प्रो वीसी प्रो सुगम आनंद सहित 15 कर्मचारियों को लखनऊ पूछताछ के लिए बुलाया गया था। यहां चार कर्मचारियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है।
अंबेडकर विवि की फर्जी मार्कशीट और मार्कशीट में नंबर बढाकर बडे स्तर पर सरकारी नौकरी लगी हैं, इस मामले की जांच कर रही एसआईटी द्वारा कर्मचारियों को आरोपी बनाया जा रहा है। विवि के दो दर्जन कर्मचारी चिन्हित किए गए हैं, इन्हें अरेस्ट किया जाना है। ऐसे में मंगलवार को पूर्व प्रो वीसी सुगम आनंद, पूर्व कर्मचारी संघ अध्यक्ष हरीश कसाना, डिग्री विभाग के प्रभारी स्वामी शरण, चार्ट रूम के सतेंद्र पाल सिंह, बीए प्रथम वर्ष के लक्ष्मण सिंह यादव, डिस्पैचर साकेत कुमार सहित 15 कर्मचारियों को एसआईटी ने लखनऊ में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इनसे शाम तक पूछताछ की गई। पूर्व प्रो वीसी सुगम आनंद, पूर्व कर्मचारी संघ अध्यक्ष हरीश कसाना सहित 10 कर्मचारी लखनऊ नहीं गए।
चार को किया अरेस्ट
एसआईटी ने पूछताछ के बाद डिग्री विभाग के प्रभारी स्वामी शरण, चार्ट रूम के सतेंद्र पाल सिंह, बीए प्रथम वर्ष के लक्ष्मण सिंह यादव, डिस्पैचर साकेत कुमार को अरेस्ट कर लिया, इन चारों पर फर्जी मार्कशीट के सत्यापन के आरोप लगे हैं। इन चारों आरोपियों की राइटिंग का भी मिलान कराया गया था, एसआईटी ने चारों आरोपियों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।
विवि के कर्मचारियों में हडंकप
एसआईटी द्वारा चार कर्मचारियों को अरेस्ट करने से कर्मचारियों में हडकंप मचा हुआ है। इससे पहले भी एसआईटी द्वारा कर्मचारियों को अरेस्ट किया जा चुका है, आंध्र प्रदेश की बीएससी क्रषि की मार्कशीट के मामले में भी जांच चल रही है। विवि से अभी और कर्मचारियों और अधिकारियों को अरेस्ट किया जा सकता है। एसआईटी द्वारा कर्मचारियों की सूची तैयार की गई है।
फाइल फोटो