यूपीलीक्स…शादी में वरमाला डालने से पहले दूल्हे ने कहा कुछ ऐसा कि दुल्हन सहित सभी के उड़ गए होश. भाग गए बाराती और टल गई शादी…दूल्हा पहुंचा हवालात
यूपी के कासगंज में शादी के दौरान हो रही वरमाला की रस्म में दूल्हे की डिमांड ने दुल्हन पक्ष को हक्का बक्का कर दिया. दूल्हे ने वरमाला डालने से पहले दहेज में कार की डिमांड कर दी. कार की जिद करते हुए उसने वरमाला डालने से इनकार कर दिया. जब काफी समझाने के बाद भी दूल्हे ने अपनी जिद नहीं छोड़ी ते पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने दूल्हा व उसके पिता को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल शादी टल गई है और कार्रवाई की जा रही है कासगंज के एक मोहल्ला में रविवार की रात को बारात आई थी. धूमधाम से बारात निकली, दुल्हन पक्ष ने बारातियों का जोरदार स्वागत किया. वरमाला के लिए दूल्हा स्टेज पर पहले ही पहुंच गया. बाद में दुल्हन भी स्टेज पर पहुंची. लेकिन तभी दूल्हे ने दहेज में कार की शर्त रख दी. कहा कि कार नहीं मिली तो शादी आगे नहीं बढ़ेगी. दूल्हे की इस डिमांड ने दुल्हन पक्ष को शॉक कर दिया. माहौल् तनावपूर्ण हो गया. परिवार और रिश्तेदारों ने समझाने की कोशिश की लेकिन दूल्हा जिद पर अड़ा रहा. जब काफी देर तक कोई हल नहीं निकला तो दुल्हन पक्ष की ओर से पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई. मौके पर पुलिस पहुंच गई. इधर माहौल को देखते हुए बाराती वहां से निकल गए. पुलिस ने दूल्हा और उसके पिता को हिरासत में ले लिया. दुल्हन की मां ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस कार्रवाई कर रही है.