आगरालीक्स…आगरा में बहन की हत्या करने के बाद चित्रकूट में बाबा के वेश में छुप कर रहने लगा हत्यारा भाई. पुलिस ने ऐसे किया अरेस्ट
आगरा में बहन की हत्या करने के बाद आरोपी भाई चित्रकूट में बाबा का वेश धारण कर छुपकर रहा था लेकिन पुलिस ने बुधवार को उसे अरेस्ट कर लिया. चित्रकूट के एक मंदिर से वह मिला है. आरोपी राजस्थान के रहने वाले एक गुरु के संपर्क में था. पुलिस ने गुरु के कॉल डिटेल से आरोपी की लोकेशन तलाशी और उसे अरेस्ट कर आगरा लाई. आगरा के थाना शाहगंज के नगला पोप में आरोपी का नाम रवि कुशवाह है.इसने अपने साथी अभय उर्फ काके के साथ मिलकर बहन नीता की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया. रवि 2022 में हत्या के प्रयास और विस्फोटक अधिनियम के तहत जेल भी जा चुका था. रवि ने डौकी स्थित अपनी ससुराल में बम फेंका था. बहन अनीता ने ही इसकी जमनात कराई थी. जेल से छूटने के बादरवि अपनी बहन से मां के दिए गए गहनों की मांग रहा था. अनीता का कहना था कि उसने गहने गिरवी रखकर ही भाई की जमानत कराई थी. इसलिएउसके पास गहनेनहीं है लकिन रवि नहीं माना. दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ और एक दिन बीते दिनों रवि ने बहन की हत्या कर दी थी.