आगरालीक्स…आगरा के श्री बिल्वकेश्वरनाथ महादेव मंदिर, बल्केश्वर में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव कल से. शिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शिव बारात
आगरा के बल्केश्वर स्थित श्री बिलवकेश्वरनाथ महादेव मंदिर में श्री बिल्वकेश्वरनाथ भक्त मंडल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय महाशिव रात्रि महोत्सव 13 फ़रवरी शुक्रवार से हो रहा है. पहले दिन शिव पार्वती मेहंदी उत्सव से मंदिर प्रांगण में होंगी, मेहंदी मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे से लगाई जाएगी. महाशिव रात्रि के पावन पर्व पर 15 फ़रवरी रविवार को शाम 6 बजे लोकप्रिया क्लॉथ स्टोर, शिवम् पार्क, सेंट्रल बैंक रोड, कमला नगर से विशाल शिव बरात प्रारम्भ होंगी. बरात में भव्य झांकियों के अलावा डमरू, नागाड़े का प्रदर्शन होगा. शिव बरात विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री बिलवकेश्वरनाथ महादेव मंदिर, बलकेश्वर पहुंचेगी, जहां विशाल फूल बंगला सजाया जाएगा। छप्पन भोग लगेंगे. रात में चार पहर की महाआरतियां होंगी. बाबा भोले का भव्य श्रंगार किया जाएगा. 16 फ़रवरी को सुबह 7 बजे खप्पर पूजन व प्रसाद वितरण किया जाएगा. भक्त मंडल द्वारा इन सभी आयोजनों की तैयारियां तेजी से की जा रही है.