यूपीलीक्स…वेलेंटाइन डे पर मोहब्बत का खूनी अंत, प्रेमिका का मर्डर कर प्रेमी ने खुद को भी मारी गोली. कार में मिली दोनों की लाश
यूपी के नोएडा में वेलेंटाइन डे पर एक प्रेम कहानी का खूनी अंत हुआ है. नोएडा सेक्टर 107 में प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद को भी गोली मारकर जान दे दी. पुलिस ने कार के अंदर से दोनों के शव बरामद किए हैं. दिल दहला देने वाली इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. कार में मिले दोनों के शवशनिवार दोपहर को सेक्टर 107 में लोगों ने एक कार खड़ी देखी. लोगों ने जब अंदर देखा तो कार में दो शव थे और खून बिखरा हुआ था. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने कार के अंदर से एक युवती और एक युवक का शव बरामद किया है. पुलिस ने मृतक युवक की पहचान त्रिलोकपुरी दिल्ली निवासी सुमित व युवती की पहचान रेखा के रूप में की है. कार के अंदर से एक पिस्तौल भी मिली है जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या और आत्महत्या इसी हथिया से की गई है. पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया. पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है. शुरुआती जांच में प्रतीत होता है कि सुमित ने पहले रेखा को गोली मारी फिर खुद को गोली मार ली. पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है.