आगरालीक्स…आगरा में चाचा ढाबा पर फायरिंग. दो ग्राहकों में मारपीट, बीच बचाव करने आया ढाबा संचालक को लगी गोली. दो अरेस्ट
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र स्थित चाचा ढाबा पर शुक्रवार रात को उस समय हड़कंप मच गया जब खाना खा रहे दो ग्राहकों के बीच मारपीट की घटना के बाद फायरिंग की गई. बीच बचाव करने आए ढाबा संचालक के पैर में गोली लगी है. घटना में शामिल दो लोगों को अरेस्ट किया गया है. पुलिस ने ढाबा संचालक को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया जहां उनकी स्थिति सामान्य है. वहीं थाना शाहगंज पर अभियोग पंजीकृत कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है एवं कब्जे से एक अवैध पिस्टल व 04 कारतूस बरामद कर, अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है. ये है पूरा मामलाशुक्रवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच अर्जुन नगर स्थित चाचा ढाबा पर दो ग्राहक भोजन करते समय किसी बात को लेकर आपस में उलझ गए. विवाद बढ़ता देख ढाबा संचालक ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया. इसी पर एक पक्ष के युवक आगबबूला हो गए और काउंटर पर लात मारकर सामान नीचे फेंक दिया. ढाबा संचालक के पैर की उंगली में गोली लगी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा. थाना शाहगंज पर मुकदमा दर्ज कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है एवं कब्जे से एक अवैध पिस्टल व 04 कारतूस बरामद कर, अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है.