आगरालीक्स….Agra News: भोलेनाथ में अटूट आस्था श्रद्धा के साथ ही कर्म ही पूजा है का एक उदारहण, न्यूरोसर्जन डॉ. आरसी मिश्रा सुबह 2 बजे नोएडा से निकली, कैलाश मंदिर में दर्शन करने के बाद सुबह नौ बजे महानंदन हॉस्पिटल, नोएडा में पहुंच कर वार्ड में भर्ती मरीजों का राउंड लिया।
वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. आरसी मिश्रा निदेशक महानंदन हॉस्पिटल, नोएडा जब तक आगरा में रहे, महाश्विरात्रि पर कैलाश मंदिर में दर्शन करने के लिए जाते थे। भोलेनाथ में अटूट आस्था और श्रद्धा आगरा से नोएडा शिफ्ट होने के बाद भी जारी है। मगर, इसके साथ ही उन्हें मरीजों का इलाज भी करना है।
सुबह दो बजे नोएडा से निकले, 9 बजे महानंदन हॉस्पिटल, नोएडा में मरीजों का इलाज
महानंदन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. आरसी मिश्रा सुबह दो बजे नोएडा से आगरा के लिए निकले, सुबह 3.45 बजे प्राचीन श्री कैलाश मंदिर पहुंच गए। यहां महाशिवरात्रि पर विधि विधान से पूजा अर्चना की, सुबह 6 बजे आगरा से नोएडा के लिए रवाना हुए। सुबह नौ बजे महानंदन हॉस्पिटल में पहुंचने के बाद आईसीयू और वार्ड में भर्ती मरीजों को देखा।
ओपीडी में देख रहे मरीज, आपरेशन भी करेंगे
वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. आरसी मिश्रा ने वार्ड में राउंड लेने क बाद ओपीडी में मरीजों को परामर्श देना शुरू कर दिया। अब आज आपरेशन भी करेंगे।