आगरालीक्स…आगरा में बल्केश्वर के परिवार की कार का भीषण एक्सीडेंट, दो बच्चों की मौत. जन्मदिन पार्टी से लौट रहा था परिवार
आगरा के बल्केश्वर में रहने वाले परिवार की कार हाथरस में एक्सीडेंट का शिकार हो गई. सभी लोग अलीगढ़ से एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर देर रात लौट रहे थे. हाइवे पर थाना चंदपा के संटीकरा के पास अज्ञात वाहन ने इनकी कार को टक्कर मार दी. हादसे में दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं तीन अन्य घायल हुए हैं.मरने वाले दोनों बच्चों की पहचान 14 साल के आदित्य गोयल और 9 साल के अंकित पुत्र आकाश के रूप में हुई है जो कि बल्केश्वर आगरा के रहने वलो थे. घायलों में विशाल पुत्र नरेश, चारू पत्नी विशाल और शाहिद शामिल हैं. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आदित्य और अंकित की मौत के बाद परिवर के सदस्य बिना पोस्टमार्टम कराए रात को ही अपने साथ शवों को ले आए. घायलों को भी आगरा ले आया गया. दोपहर में दोनों शवों का अंतिम संस्कार बल्केश्वर घाट पर कर दिया गया है.