आगरालीक्स…कहते हैं महाशिवरात्रि पर ठंड कूएं में गिर जाती है, जमीन का पानी होने लगता है ठंडा..जानें आज महाशिवरात्रि पर कितना रहा आगरा का तापमान
पुरानी एक कहावत है कि महाशिवरात्रि के दिन ठंड कूएं में गिर जाती है जिसके बाद से जमीन का पानी गर्म की जगह ठंडा होने लगता है और बाहर के मौसम में गर्माहट होने लगती है. कुछ ऐसा ही मौसम आगरा में आज महाशिवरात्रि से हो गया है.दिन में तेज धूप निकली है और सर्दी का अहसास कुछ मात्र ही रह गया है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा है. मौसम विभाग ने 17 और 18 फरवरी को आगरा में बारिश के भी आसार जताए हैं. हालांकि बारिश होने के बाद भी तापमान में कमी होने का कोई असर नहीं दिखाई देगा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 15/02/26) 30.3
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 15/02/26) 11.6
Departure from Normal(oC) -0.1