आगरालीक्स…जेईई मेंस का रिजल्ट जारी. आगरा के छात्रों ने भी मारी बाजी…
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने सोमवार को जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. एजेंसी ने अंतिम उत्तर कुंजी और रिजल्ट दोनों प्रकाशित कर दिए हैं. अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट जेईईमेनडॉटएनटीएडॉटएनआईसीडॉटइन पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं. आगरा के छात्रों ने भी बाजी मारी है.जेईई मेन 2026सत्र 1 की परीक्षा 23, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी. यह परीक्षा देश के 326 शहरों के 658 केंद्रों पर हुईथी जिनमें विदेश के 15 शहर भी शामिल रहे. परीक्षा 13 भाषाओं में की गई.
पेपर 2 के नतीजे बाद में प्रकाशित होंगे
एनटीए ने स्पष्ट किा है कि पेपर 1 का परिणाम जारी कर दिया गया है, जबकि पेपर 2 (बीआर्क/बीप्लानिंग) का परिणाम बाद में जारी किया जाएगा. आगे की प्रवेश प्रक्रिया और जेईई एडवंस्ड की पात्रता इसी स्कोर के आधार पर तय होगी.