आगरालीक्स…आगरा के सुभाष बंसल के नेत्रदान से दो अंधकारमय जिंदगियां होगी रोशन. एसएन में परिजनों ने दान की कार्निया
छीपीटोला निवासी सुभाष बंसल (76) का रविवार को निधन हो गया. इनके निधन के बाद परिजनों ने उनकी काॅर्निया एसएन मेडिकल कॉलेज को दान की. परिवारीजनों ने हेल्प आगरा के कार्यकारिणी सदस्य मनीष बंसल से नेत्रदान के लिए सम्पर्क किया. सूचना पर एसएन की नेत्र आई बैक इंचार्ज डा. शेफाली मजूमदार के निर्देशन में डाक्टरों की टीम व ग्रीफ काउंसिलर दीपक शर्मा के सहयोग से नेत्रदान प्रक्रिया पूरी हुई.नेत्रदान प्रभारी प्रतीक जैन, महामंत्री गौतम सेठ व मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने मृत्यु उपरांत नेत्रदान अवश्य करने की अपील की है. नेत्रदान के लिए हेल्प आगरा के फोन न 9319111000 पर संपर्क किया जा सकता है.