मथुरालीक्स…वृंदावन में सामान्य भक्तों की तरह विराट—अनुष्का पहुंचे संत प्रेमानंद के सत्संग में. आम लोगों के बीच बैठे.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का आज वृंदावन में सादगीभरा अंदाज देखने को मिला. एक बार फिर वह आध्यात्मिक नगरी वृंदावन पहुंंचे लेकिन इस बार बिना किसी प्रोटोकॉल के सामान्य भक्तों के साथ उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के सत्संग को सुना और लोगों के बीच में जाकर बैठे. बताया गया कि विराट अनुष्का मंगलवार को बिना किसी विशेष प्रोटोकॉल् के संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचन स्थल पर पहुंंचे. इससे पहले वे संत से एकांतिक वार्तालाप के माध्यम से मिलते रहे हैं लेकिन इस बाद उन्होंने सार्वजनिक सत्संग में भाग लिया. इसके लिए उन्होंने स्थानीय पुलिस को भी सूचना नहीं दी. स्थानीय लोगों ने जब विराट और अनुष्का को अपने बीच पाया तो उनमें उत्सुकता भी बढ़ गई. इस दौरान संत प्रेमानंद महाराज ने दीक्षा और शरणागति के बीच के अंतर पर विस्तार से प्रकाश डाला.