Thursday , 19 November 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra: Samarth Guide Portal website launched by Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra: Samarth Guide Portal website launched by Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra…#agranews

558

आगरालीक्स…आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की समर्थ गाइड पोर्टल वेबसाइट शुरू. परीक्षा फार्म सहित इन कामों में मदद करेगी बेवसाइट

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर ​विवि द्वारा मंगलवार को समर्थ पोर्टल के सुगम एवं सफल संचालन हेतु समर्थ गाइड पोर्टल की वेबसाइट का शुभारंभ किया गया है. इस वेबसाइट को विश्वविद्यालय की समर्थ टीम द्वारा तैयार किया गया है. इसके माध्यम विश्वविद्यालय के सभी हितधारकों (विद्यार्थी एवं सम्बद्ध महाविद्यालय), शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा विश्वविद्यालय की वेबसाइट dbrau.ac.in के अन्दर समर्थ के लोगो पर जाकर समर्थ गाइड के बटन को दबाने के बाद समर्थ पोर्टल के सभी मॉडयूल जैसे कि परीक्षा फार्म, एबीसी आईडी का निर्माण, अवकाश के लिए आवेदन, आन्तरिक अंक अपलोड करने हेतु एवं अन्य मॉडयूलों को सुचारू रूप से उपयोग करने के लिए महत्वपूर्ण चरण व उससे सम्बन्धित वीडियों अवलोकित किये जा सकते है.

कुलपति प्रो. आशुरानी शुक्ला ने बताया कि यह समर्थ गाइड निम्न लिंक https://samarthguide.in/के माध्यम से भी देखी जा सकती है. यह वेबसाइट डॉ० भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के अलावा अन्य विश्वविद्यालयों के हितधारकों के लिए भी उपयोगी होगी. उन्होंने कहा कि आज प्रदेश स्तर पर हुई समर्थ क्रियान्वयन की बैठक में भी डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा द्वारा बनायी गयी इस बेवासाइट की सराहना की गयी एवं विश्वविद्यालय की समर्थ टीम को इस पहल के लिए सर्वजनिक रूप से धन्यवाद दिया गया. इस अवसर कुलसचिव, वित्त अधिकारी, उप-कुलसचिव एवं समर्थ कोर्डिनेटर प्रो मनु प्रताप सिंह, प्रो भूपेन्द्र स्वरूप शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ राजेश लवानिया, इंजी हरवीर सिंह व विश्वविद्यालय की समर्थ टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Good news—a permanent bridge will be built at Poiya Ghat in Agra!…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा के पोइया घाट पर बनेगा पक्का पुल. व्यय वित्त...

टॉप न्यूज़

Agra News: A statue of Rana Sanga will be installed at the Speed ​​Color Lab Tiraha, Agra

आगरालीक्स…आगरा में स्पीड कलर लैब तिराहे पर लगेगी राणा सांगा की प्रतिमा....

टॉप न्यूज़

Agra News: Married woman dies in Agra seven months after wedding; murder alleged…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विवाहिता की मौत. सात महीने पहले हई थी शादी. लाश...

टॉप न्यूज़

Agra News: A grand cattle-herding procession was taken out in Agra on the occasion of Gopashtami…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गोपाष्टमी पर निकली भव्य गौचारण यात्रा, श्रीकृष्ण-बलदाऊ के स्वरूप ने...

error: Content is protected !!