आगरालीक्स …आगरा में आज से ताज महोत्सव का आगाज, जानें टिकट, कलाकारों की प्रस्तुति देंगे।
आगरा में इस बार ताजमहोत्सव शिल्पग्राम की जगह फतेहाबाद रोड पर सेल्फी प्वाइंट से 300 मीटर से आगे जेपी होटल से पहले दाएं तरफ टाटा की जमीन पर ताजमहोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश भर से शिल्पकार आए हुए हैं, 300 से ज्यादा स्टॉल हैं। 18 फरवरी यानी बुधवार से 27 फरवरी तक ताजमहोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हर रोज कलाकार प्रस्तुति देंगे।
ताजमहोत्सव का प्रवेश शुल्क
तीन साल से अधिक आयु के लिए 50 रुपये
तीन साल से कम आयु के बच्चों के लिए फ्री
विदेशी पर्यटकों के लिए फ्री
स्कूल के ग्रुप में 50 बच्चों तक शुल्क 700 रुपये
ये होंगे आयोजन
18 फरवरी उत्तर प्रदेश के रंग, संस्कृति विभाग के कलाकार
19 फरवरी, कवि सम्मेलन व मुशायरा, केंद्रीय हिंदी संस्थान व आकाशवाणी का संयोजन
20 फरवरी सूफी संख्या अली ब्रदर्स
21 फरवरी बैंड इंडियन ओशन
22 फरवरी बालीवुड नाइट नीरज श्रीधर
23 फरवरी पंजाबी नाइट परमिश वर्मा
24 फरवरी भक्ति संध्या माधवाज बैंड
25 फरवरी बॉलीवुड नाइट मधुबंती बागली
26 फरवरी कामेटी नाइट कृष्णा अभिषेक
27 फरवरी समापन संध्या सचिन जिगर