आगरालीक्स…. वीडियो देखें आगरा में 154 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षा। 1.21 लाख छात्र परीक्षा में होंगे शामिल।
आगरा में यूपी बोर्ड 10 वीं की पहली पाली में सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक हिंदी और प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा है। इसके लिए सुबह 7.30 बजे से छात्र परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। कड़ी सुरक्षा और जांच के बाद छात्रों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। वहीं, दोपहर की पाली में दोपहर 2 से 5.15 बजे से 12 वीं की हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी।
1.21 लाख छात्र परीक्षा में होंगे शामिल
आगरा में यूपी बोर्ड 10 वीं के 60371 और 12 वीं के 61551 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। 10 वीं में 32556 छात्र और 27815 छात्राएं हैं जबकि 12 वीं में 35415 छात्र और 26136 छात्राएं हैं।