आगरालीक्स… आगरा में युवती के मंगेतर की फेसबुक पर मैसेज भेजा कि उससे जिसकी शादी होने वाली है उसके कई लोगों से संबंध हैं, फोटो भी भेजे, इस मामले में साइबर सेल ने युवती की शिकायत के बाद फर्जी फेसबुक आईडी से मैसेज भेजने वाले युवक को अरेस्ट कर लिया है, युवक द्वारा पूरे मामले की जानकारी देने के बाद पुलिस युवती की सहेली की तलाश कर रही है, उसी ने अपने फ्रेंड से युवती को बदनाम करने की साजिश रची थी।
आगरा के छत्ता क्षेत्र की बीबीए कर चुकी युवती की शादी पंजाब के युवक से तय हो गई, उसने अपनी सहेली को मंगेतर का फोटो और मोबाइल नंबर दे दिया। कुछ दिन बाद ही युवती के मंगेतर पर एक फेसबुक आईडी से मैसेज पहुंचा, जिसमें युवती के कई लोगों से संबंध होने और कुछ आपत्तिजनक पफोटो भेजे गए। इस मामले की शिकायत युवती ने साइबर सेल में की।
युवक के पकडे जाने पर खुला मामला
साइबर सेल ने फेक फेसबुक आईडी बनाकर युवती के मंगेतर को मैसेज भेजने वाले युवक को पकड लिया। पूछताछ में उसने बताया कि युवती की शादी तुडवाने के लिए उसी की सहेली ने साजिश रची थी, उसने ऐसा इसलिए किया था कि युवती और उसकी सहेली दो साल पहले एक ही कालेज से बीबीए करते थे। युवती का भाई एक निजी कंपनी में अधिकारी है। युवती से सहेली ने कहा कि वह उसके भाई की नौकरी लगवा दे, लेकिन उसने मना कर दिया।