आगरालीक्स…आगरा में क्रोएशिया के प्रधानमंत्री ने देखा ताजमहल. आगरा किला भी गए. भव्य स्वागत से हुए अभिभूत. आम पर्यटकों के लिए बंद रहे स्मारक
आज क्रोएशिया के प्रधानमंत्री एंड्रेज प्लेनकोविक आगरा पहुंचे. यहां उनका भव्य स्वागत और सत्कार किया गया. इसके बाद उन्होंने पहले ताजमहल का दीदार किया और फिर बाद में आगरा फोर्ट भी देखने के लिए पहुंंचे. वीआईपी विजिट के दौरान आम पर्यटकों के लिए कुछ—कुछ समय तक ताजमहल और आगरा फोर्ट बंद रहे. ताजमहल को उन्होंने अद्भुत स्मारक बताया. नई दिल्ली से सड़क मार्ग से आगरा पहुंचने पर क्रोएशिया के प्रधानमंत्री एंड्रेज प्लेनकोविक का स्वागत किया गया. उनकी आगवानी व स्वागत उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश योगेंद्र उपाध्याय तथा चीफ सेक्रेट्री उप्र एसपी गोयल ने की.
दो घंटे के लिए बंद रहे स्मारक
वीआईपी विजिट के चलते शनिवार को दोनों स्मारक दो दो घंटे के लिए आम टूरिस्ट के लिए बंद रहे. प्रधानमंत्री एंड्रेज प्लेनकोविक के पहुंचने से पहले ही स्मारकों को खाली करा लिया गया और टूरिस्ट के लिए बुकिंग विंडो भी बंद कर दिया गया.
