आगरालीक्स…आगरा में अस्थमा रोगियों के इन्हेलर नकली बनाने की आशंका पर औषधि विभाग का छापा, बड़ी मात्रा में रेपर मिले, दो गाेदाम सील
आगरा में अस्थमा रोगियों के इन्हेलर नकली बनाने की आशंका में औषधि विभाग ने फुब्बारा दवा मार्केट में छापा मारा है. टीम को यहां रहने वाले एक व्यक्ति के घर से फोराकोर्ट इनहेलर दवा के 8000 प्रिंटेड लेबल मिल हैं. आशंका है कि इनका इस्तेमाल नकली दवा बनाने में किया जाना संभावित है. टीम ने जांच के दौरान दो गोदाम भी सील किए हैं.सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय के अनुसार रविवार को गठित टीम द्वारा आगरा के दवा मार्केट में कई मेडिकल प्रतिष्ठानों की जांच की गई. टीम ने हींग गली फव्वारा में रहने वाले जुबैर के घर भी छापा मारा जहां से फोराकोर्ट इनहेलर दवा के 8000 प्रिंटेड लेबल बरामद किए गए, जिनका इस्तेमाल नकली दवा बनाने मे किया जाना संभावित है.
इसके आलवा कमला मार्केट, फव्वारा के कॉमन कॉरिडर से लावारिस अवस्था में spasmoproxivon (ट्रामाडॉल) कैप्सूल व भारी मात्रा में फिजीशियन सैम्पल बरामद हुए, जिनमें से 5 औषधियों का नमूने संग्रहीत किया गया तथा शेष स्टॉक को अभिरक्षा में लिया गया. मेसर्स विश्वनाथ फार्मा की जांच के दौरान प्रतिष्ठान में फर्म के औषधि विक्रय के सापेक्ष 7.40 लाख रुपये की नकदी पाई गई, जो फर्म की औसतन विक्रय के सापेक्ष अधिक है, जिसकी जांच औषधियों के क्रय विक्रय से मिलान करते हुए की जाएगी.
सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय के अनुसार टीइम को भगवती ड्रग सेन्टर और तनु मेडिकल एजेंसी में स्टॉक और लेजर रिकॉर्ड में विसंगतियाँ मिली हैं. जांच के दौरान तनु मेडिकल एजेंसी में फिजीशियन सैम्पल पाए गए, जिनका नमूना जांच एवं विश्लेषण हेतु संकलित किया गया. दुकान बंद पाये जाने के कारण दो गोदामें को सील किया गया, जिनकी जांच की जायेगी.