Tuesday , 15 September 2026
Home आगरा Agra News: Sant Nirankari Mission launched a cleanliness drive at the Yamuna Ghats in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Sant Nirankari Mission launched a cleanliness drive at the Yamuna Ghats in Agra…#agranews

362

आगरालीक्स…आगरा के यमुना घाटों पर संत निरंकारी मिशन ने चलाया सफाई अभियान. घाटों से हटाई गंदगी. बड़े स्तर पर चला अभियान

सुबह-सुबह यमुना घाटों की तरफ बढ़ते हुए निरंकारी भक्तों को देखकर आश्चर्य महसूस हो रहा था कोई अपने हाथों में झाड़ू तो कोई फावड़ा तो कोई बड़े-बड़े तसले लेकर यमुना घाटों की तरफ बढ़ने लगा क्या पुरुष क्या महिलाएं सभी के मन में अपने गुरु के प्रति एक सत्कार की भावना को देखते हुए “स्वच्छ जल स्वच्छ मन” के नारे सुनने को मिल रहे थे। जब घाटों पर जाकर विश्लेषण किया गया तो पता चला कि प्रमुख यमुना घाटों की सफाई आज निरंकारी मिशन के भक्तों ने की।

यह अभियान बहुत बड़े स्तर पर चलाया गया जिसको आज सारे आगरा शहर ने देखा। आज सारा नगर इस अभियान का साक्षी बन पाया। जाहिर है आगरा शहर में इतना बड़ा सफाई अभियान पहली बार हो रहा था यह अभियान भारत सरकार के सहयोग से किया गया जिसमें संत निरंकारी मिशन और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से संपूर्ण विश्व में बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्म दिवस को आज आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यह अभियान प्रोजेक्ट अमृत के चौथे चरण के रूप में मनाया गया। यह वृहद अभियान देशभर में 27 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 900 से अधिक शहरों में 1600 से भी अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया।

निरंकारी मिशन के आगरा संयोजक मुनीश कुमार ने बताया कि कैलाश घाट पर शास्त्रीपुरम शाखा के मुखी जसवंत सिंह, पोईया घाट और बल्केश्वर पार्वती घाट पर कमला नगर शाखा की मुखी जयश्री करमचंदानी, ताजगंज मोक्षधाम में अर्जुन नगर शाखा के मुखी अमन महेंद्रू , हाथीघाट पर मधु नगर शाखा के मुखी और आगरा संयोजक मुनीश कुमार, और हाथरस रोड स्थित कबीर मोक्ष धाम यमुना घाट पर ट्रांस यमुना शाखा की मुखी सोना धनवानी के नेतृत्व में साध संगत के सदस्यों और सेवादल के सेवादारों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 15th September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Teenager drowns while bathing in the Yamuna; search underway

आगरालीक्स…आगरा के यमुना में नहाने गए तीन दोस्त डूबे. दो बाहर निकले,...

आगरा

Agra News: Bulldozers rolled into Agra’s Dayalbagh; encroachments on the footpath were demolished…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग में चला बुलडोजर. फुटपाथ को घेरकर किए गए कब्जे...

आगरा

Agra News: ITI Balkeshwar in Agra will undergo a transformation at a cost of ₹5.59 crore…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के आइटीआई बल्केश्वर का होगा कायाकल्प. 5.59 करोड़ से आधुनिकीकरण और...

error: Content is protected !!