आगरालीक्स वीडियो देखें, आगरा में दीवानी को बम से उड़ाने की धमकी, दीवानी परिसर कराया खाली, बम निरोधक दस्ते के साथ पुलिस फोर्स जांच में जुटा।
ईमेल में एक बजे बम ब्लास्ट की धमकी
ईमेल में दोपहर एक बजे बम ब्लास्ट की धमकी दी गई, पुलिस फोर्स के साथ ही सुरक्षा कर्मी और बम निरोधक दस्ता दीवानी पहुंच गए। दीवानी परिसर की जांच की गई, दीवानी में अपने काम के लिए आए लोगों को काम पूरा होते ही बाहर जाने के लिए कह दिया गया।
संदिग्ध व्यक्ति और बस्तु की तुरंत सूचना दें
दीवानी परिसर में एनाउंसमेंट भी किया गया, कहा गया कि संदिग्ध व्यक्ति और बस्तु की तुरंत सूचना दें।