मथुरालीक्स..राधारानी के आंगन में हुई लड्डुओं की बारिश. बरसाना में धूमधाम से खेली जा रही लड्डू होली. श्रद्धालु बोले—आनंद ही आनंद
ब्रज में होली का उत्साह शुरू हो गया है. आज मंगलवार से रंगोत्सव की शुरुआत हो गई है. एक ओर जहां बरसाना से नंदगांव होली का निमंत्रण भेजा गया है तो वहीं आज लाडली जी के आंगन में लड्डू होली का आनंद छाया हुआ है. बरसाना में श्रद्धालुओं का हुजूम इस समय है. हर कोई होली के आनंद में परमानंद की प्राप्ति में यहां आया है. जैसे ही राधारानी के आंगन में लड्डुओं की बारिश हुई तो श्रद्धालुओं में उत्साह छा गया.राधारानी की नगरी में फाग उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाा है. श्री जी मंदिर परिसर में पुजारी और गोस्वामी समाज श्रद्धालुओं पर इस समय लड्डू बरसाकर होली की शुरुआत करते हैं. भक्त भी इन लड्डुओं को प्रसाद स्वरूप ग्रहण कर अपने को धन्य मानते हैं. रंग गुलाल और भक्ति का उत्सव यहां छाया हुआ है. सुबह से ही भजन कीर्तन का दौर चल रहा है. हर कोई राधा रानी की भक्ति में लीन दिख रहा है. रंग बरस रहे हैं लेकिन उसमें परमानंद प्राप्त कर रहे हैं.