आगरालीक्स…Video, होली पर 50 के करीब विशेष ट्रेनें चलेंगी. आगरा कैंट,ईदगाह, मथुरा, फोर्ट पर होगा ठहराव यात्रियों को नहीं होगी परेशानी
होली का त्योहार नजदीक है और ऐसे में हर कोई अपने घर जा रहा है. होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई विशेष ट्रेनें चलाने और मौजूदा ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. यह कदम यात्रियों को कन्फर्म टिकट उपलब्ध करानक उनकी यात्रा को सुविधानजक बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है. रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इन ट्रेनों को मुंबई, गोरखपुर, नई दिल्ली, बड़ोदरा, हावड़ा, प्रयागराज जैसे डेसिटनेशन के लिए प्लान की गई हैं. इन ट्रेनों का आगरा फोर्ट, आगरा कैंट, ईदगाह, मथुरा आदि प्रमुख स्टेशनों पर इनका ठहराव किया गया है.रेलवे की ओर से 04823/04824 जोधपुर – मऊ - जोधपुर विशेष गाड़ी संचालित की जा रही है जोधपुर से कि 1 मार्च से 29 मार्च तक हर रविवार को फेरे लगाएगी. वहीं मऊ से हर मंगलवार को यह गाड़ी चलेगी. इस गाड़ी का ठहराव भरतपुर, मथुरा, हाथरस आदि में किया गया है. वहीं कोटा—मथुरा—कोटा के लिए भी होली स्पेशल ट्रेन चलाइ्र जा रही है. कोटा से यह गाड़ी 2 मार्च को चलेगी तो वहीं मथुरा से 3 मर्च को यह गाड़ी चलेगी.