अलीगढ़लीक्स…टी20 विश्व कप से वापस लौटे रिंकू सिंह, पिता वेंटिलेटर पर
भारत के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह टी 20 विश्व कप से वापस घर लौट आ गए हैं. रिंकू के पिता की हालत गंभीर है और उनहें वेंटिलेटर पर रखा गया है जिसकी जानकारी होते ही रिंकू सिंह टी 20विश्व कप से लौट आए हैं. रिंकू सिंह का इस तरह वापस आना भारतीय टीम के लिए झटका है क्योंकि आने वाले दोनों मैचों में टीम इंडिया के लिए जीत जरूरी है. रिंकू सिंह कब वापस टीम से जुड़ेंगे. इसको लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है लेकिन उनका जिम्बाव्वे के खिलाफ मैच खेलना संदिग्ध है.चेन्नई में अभ्यास सत्र भी नहीं खेला
रिंकू सिंह इस समय चेन्नई में है जहां के चेपक स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया का मैच होना है. अचानक पिता की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही रिंकू सिंह कैंप छोड़कर वापस लौट आए. उन्होंने अभ्यास सत्र में भी भाग नहीं लिया.