आगरालीक्स…आगरा पब्लिक स्कूल अरतोनी में Exhibition Cum Fete (TECH-FEST2026) लगी प्रदर्शनी. स्टूडेंट्स ने शैक्षिक मॉडल और रचनात्मक प्रोजेक्ट्स किए प्रदर्शित
आगरा पब्लिक स्कूल अरतौनी में वार्षिक विद्यालय में Exhibition Cum Fete (TECH-FEST2026) का भव्य आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ आगरा पब्लिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सचिव अनिकेत शर्मा, वाइस चेयरमैन अभिनव शर्मा, डायरेक्टर आँचल शर्मा, डॉ. रिचा शर्मा व कॉलेज आफ फार्मेसी की डायरेक्टर लक्ष्मी त्रिपाठी, कैप्टन शीला बहल ने किया। सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रिंसिपल देवेन्द्र सिंह वर्मा ने किया। प्रदर्शनी में अभिभावकों, गणमान्य अतिथियों एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की और अन्य स्कूलों के बच्चों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।इस अवसर पर नन्हे विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए शैक्षिक मॉडल, रचनात्मक कलाकृतियाँ एवं गतिविधि-आधारित प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए गए, जिन्होंने सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति एवं सीखने की क्षमता को मंच प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के दौरान FETE का भी आयोजन किया गया, जिसमें खेल, मनोरंजक गतिविधियाँ एवं आकर्षक स्टॉल लगाए गए। बच्चों के उत्साह और अभिभावकों की सराहना ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित चौधरी, ऋचा चौधरी, बबिता ओझा, मोहित नंद शर्मा, राहुल मलिक, एकता वर्मा, राहुल दीप ने कुशल मार्गदर्शन कर आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाया गया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों एवं आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।