आगरालीक्स …Agra News: ईडी ने आगरा में अंसल ग्रुप की 598 करोड़ से अधिक रुपये की संपत्तियां की अटैच, आगरा में सुशांत ताज सिटी बनाने क लिए 368.5 एकड़ भूमि अंसल ग्रुप पर थी।
प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के अनुसार, गुरुग्राम के सेक्टर 58 —63 और 65—67 में भूमि अधिग्रहण में व्यायक अनियमितताएं बरतीं गईं। ईडी का आरोप है कि मूल रूप से सार्वजनिक वािस यानी हुडा के लिए अधिसूचित भूमि को एक भ्रष्ट प्रक्रिया के तहत निजी बिल्डरों को लाभ पहुंचाने के लिए छोड़ दिया गया था, जांच में सामने आया कि असंल ग्रुप ने संबंधित अधिकारियों के सााि मिलकर औने पौने दामों पर जमीन हथियाने के लिए मुखौटा कंपनियों का सहारा लिया।
बेची जा चुकी है भूमि, आगरा में अटैक की गई संपत्तियां
ईडी के अनुसार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी होने के बाद किसानों और जमीन मालिकों की स्थिति कमजोर हो गई थी। इसका फायदा उठाकर बाजार भाव से काफी कम कीमत में जमीनें लिखवा ली गईं थीं, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 2019 में दर्ज की गई सीबीआई की एफआईआर के आधार पर ईडी ने जांच की। इसमें ईडी ने पाया कि जिस विवादित जमीन पर प्रोजेक्ट विकसित किए गए, वह अब बेची जा चुकी हैं। इसलिए इन संपत्तियों के बदले आगरा के शास्त्रीपुरम के पनवारी, सदरवन आदि गांवों में इंटीग्रेटेड टाउनशिप सुशांत ताज सिटी बनाने के लिए 368.59 एकड़ जमीन ली गई थी। ईडी ने इन संपत्तियों को अटैच कर दिया है।
एडीए दर्ज करा चुका है अंसल ग्रुप पर मुकदमा
आगरा विकास प्राधकिरण से इंटीग्रेटेड टाउनशिप सुशांत जाज सिटी बनाने को एडीए से 477.5 एकड़ भूमि का ले आउट स्वीक्रत कराया था, कंपनी के पास केवल 368.59 एकड़ भूमि थी। 25 प्रतिशत भूमि को बंधक रखने के लिए चिन्हित की गई थी, ग्रुप ने जो भूमि बंधक रखने को चिन्हित की थी उसका स्वामित्व ग्रुप के पास नहीं था। प्रोजेक्ट भी 2017 तक पूरा होना था, लेकिन यह प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो सका। इस मामले में पिछले वर्ष यानी मार्च 2025 में अंसल एपीआई के प्रमोटर्स पर थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज कराया था।