आगरालीक्स…आगरा में फिर बढ़ने वाले हैं जमीनों के रेट. इस तारीख से सर्किल रेट में हो जाएगी बढ़ोतरी. पार्क फेसिंग और कॉर्नर प्लॉट की कीमतों में इतनी होगी वृद्धि
आगरा में आठ महीने बार फिर से जमीनों के रेट बढ़ने वाले हैं. प्रदेश में एक अप्रैल से सर्किल रेट और संपत्ति मूल्यांकन की एक समान नई व्यवस्था लागू होगी जिसमें स्टाम्प और शुल्क की गणना पारदर्शी और सरल होगी. आगरा के 10 उप निबंधक कार्यालयों में बुधवार से नई व्यवस्था के आधर रेट लिस्ट लागू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है. कॉर्नर और पार्क फेसिंग प्लॉट की कीमतों में 10 से 25 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है.8 महीने पहले ही लागू हुई थीं नई सर्किल दरें
आगरा में आठ महीने पहले यानी 18 अगस्त 2025 को ही नई सर्किल रेट की दरें लागू की गई थीं. हालांकि ये दरें सात साल के लंबे अंतराल के बाद लागू हुई थी. अब फिर से आठ महीने बाद 1 अप्रैल से नई दरें लागू हो सकती हैं. सहायक महानिरीक्षक योगेश कुमार के अनुसार वर्तमान मूल्यांकन की भिन्न—भिन्न पद्धतियां प्रचलित हैं, जिससे स्टाम्प शुल्क की गणना जटिल हो जाती है. नई व्यवस्था आसान और पारदर्शी होगी. उन्होंने कहा कि यदि पुरानी दरों में कोई बड़ा बदलाव आता है तो जिलाधिकारी के माध्यम से आम जनता से सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी. जनसुनवाई के बाद ही अंतिम दरें निर्धारित होंगी.
यदि कोई प्लॉट कॉर्नर का है और दो या दो से अधिक की दिशाओं में सड़क है तो सबसे महंगी सड़क की दर के आधार पर गणना होगी और उस पर 15 प्रतिशत अतिरिक्त मॅलय बढ़ जाएगा. वहीं आवासीय या व्यावसायिक प्लॉट के सामने पार्क है तो उसकी कीमत 10 प्रतिशत तक बढ़ हाएगी. यदि पार्क फेसिंग और कॉर्नर की जमीन है तो मूल्य में 25 प्रतिशत की वृद्धि होगी.