आगरालीक्स…जिमबाव्वे ने जीता टॉस, भारत को पहले बल्लेबाजी. टी20 विश्व कप में पाकिस्तान से ज्यादा आज भारत—जिम्बाव्वे के मैच पर हर किसी की नजर. जानें अब क्या कहते हैं आंकड़े
टी20 विश्व कप के सुपर 8 में आज शाम को भारत और जिम्बाव्वे का अहम मैच खेला जा रहा है. भारत अपना मैच अफ्रीका से हार गया है जिसके कारण भारत के लिए आज का मैच जीतना काफी जरूरी है. राहत की बात ये है कि दिन में हुए मैच में अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया है. जिसके कारण भारत के लिए नेट रन रेट की टेंशन काफी हद तक टल गई है. हालांकि भारत को आज के मैच के बाद अपने अंतिम मैच 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ भी जीत दर्ज करनी होगी. इसके बाद ही वह सेमीफाइनल में पहुंच सकती है.