आगरालीक्स…दुखद खबर, आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका. 21 लोगों की मौत, 8 लेगों की गंभीर हालत
देश के लिए आज आंध्रप्रदेश से दुखदभरी खबर आई है. यहां की एक पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद 21 लोगों की मौत हुई है. 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. राहत और बचाव कार्य में लगी पुलिस की टीम का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. वहीं राज्य की गृहमंत्री वंगालपुडी अनीता ने कहा कि धमाके में 21 लोगों की मौत की पुष्टि है. गंभीर रूप से घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने भी इस घटना पर दुख जताया है. यह हादसा काकीनाडा जिले के वेटलाक्पलेम गावं में हुआ है.