मथुरालीक्स…बांकेबिहारी मंदिर में हुआ दर्शन के समय में बदलाव. जानिए सुबह और शाम को मंदिर के पट खुलने व बंद होने के साथ ही आरती का समय
वृंदावन के श्री बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए देश के कोने कोने से श्रद्धालु पहुंचते हैं. ऐसे में पट खुलने और बंद होने के समय के साथ ही सभी आरतियों के सही समय की जानकारी भी लोग चाहते हैं. अब होली की दौज के बाद से मंदिदर के समय में बदलाव किया गया है. इसकी जानकारी मंदिर प्रबंधन की ओर से दी गई है.सुबह सात बजे से लेकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक दर्शन होंगे. सात बजे पट खुलने के बाद श्रृंगार आरती 7 बजकर 10 मिनट पर होगी. दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर राजभोग आरती होगी. वहीं शाम के दर्शनों का समय शाम 4 बजकर 15 मिनट से रात 9 बजकर 30 मिनट तक किया गया है. इस दौरान रात 9 बजकर 25 मिनट पर शयनभोग आरती होगी.