Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News: Rangotsav in Agra is decorated with colorful gulal and fragrance of flowers…#agranews
आगरा

Agra News: Rangotsav in Agra is decorated with colorful gulal and fragrance of flowers…#agranews

160

आगरालीक्स….आगरा में होली के रंग बिरंगे गुलाल और फूलों की महक से सजा रंगोत्सव. अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में हुआ अग्र पिता का सम्मान, दो हजार से अधिक सदस्यों ने लिया भाग

होली के रंग बिरंगे गुलाल और फूलों की महक से सजा रंगोत्सव। जहां उत्साह और उमंग के साथ श्रीहरि की भक्ति भी थी। अग्रधाम सेवा सदन, सेवला में आयोजित अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के होली मिलन समारोह (रंगोत्सव) का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सुरेश चंद गर्ग, कामता प्रसाद अग्रवाल, राजेश मित्तल, छोटेलाल बंसल, रीतेश अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व गुलाल उड़ाकर किया। कार्यक्रम में समस्त जनपद के लगभग दो हजार सदस्यों ने भाग लिया।

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय मंत्री विनय अग्रवाल ने सभी सदस्यों को चंदन लगाकर होली शुभकामनाएं देते हुए बताया कि समाज के निर्धन परिवारों को शिक्षा व स्वास्थ्य की निसुल्क सेवा प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया है। ब्रज प्रदेश के चेयरमैन विनोद अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए भारतीय संस्कृति के तीज त्योहारों से युवा वर्ग जोड़ने और उसमें शामिल होने को कहा। जिससे भावी पीढ़ी को भी अपनी परम्परा और संस्कृति की सही जानकारी मिल सके। इस अवसर पर ब्रज की मण्डली ने होली व फाग गीतों की ऐसी छटा बिखेरी ही सभी सदस्य भी मण्डली के साथ होली के रंग में नाचने झूमने लगे। मयूर बन जब कृष्ण कन्हैया ने राधा संग नृत्य किया श्रीराधे के जयकारे गूंजने लगे। चारों धामों से निराला ब्रजधाम दर्शन कर लो जी…, मेरे सिर पर गागर भारी, उतारों रे बनबारी…, फूलों में सज रहे श्रीबांके विहारी…, जैसे गीतों पर हर कोई भक्ति में झूमने लगा। फूलों की होली ने सभी सदस्यों को श्रीहरि की भक्ति की गंगा में डुबो दिया।

अग्र पिता के रूप में 92 वर्षीय तांतपुर के गिर्राज अग्रवाल को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्रजप्रदेश अध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष संजय सिंघल, राजकुमार गर्ग, विनय अग्रवाल, राजेश कुमार अग्रवाल, मुरारीप्रसाद अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, रमेश चंद मित्तल, पंकज गोयल, अशोक कुमार मित्तल, संरक्षक भगवान दास बंसल, विवेक गर्ग, विनोद अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, गणेश कुमार बंसल, अम्बुज अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सचिन गोयल, हेमलता अग्रवाल, निशा सिंघल, राकेश गोयल, राम अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Preparations for the Maharaja Agrasen Jayanti festival have begun in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महाराजा अग्रसेन जंयती महोत्सव की तैयारियां शुरू. बुन्दू कटरा, सेवला...

आगरा

Agra Weather: Agra blanketed by thick, dark clouds; heavy rain likely tonight…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में काले घने बादलों का डेरा. आज रात को हो सकती...

आगरा

Agra News: An awareness campaign regarding Sant Ravidas Jayanti will be conducted in schools and colleges in Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा में संत रविदास जयंती को लेकर विद्यालयों-महाविद्यालयों में चलेगा जागरूकता अभियान....

आगरा

A grand procession of Param Gurudev Shri Ratna Chand Ji Maharaj Sahib was taken out in Lohamandi

आगरालीक्स…आगरा के लोहामंडी में निकली परम गुरुदेव श्री रत्न चंद जी महाराज...

error: Content is protected !!