आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में महिलाओं को स्वास्थ्य, सशक्तिकरण और समग्र विकास को लकर किया जागरूक…
ईशान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, सशक्तिकरण तथा उनके समग्र विकास के प्रति जागरूकता फैलाना था।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री भव्या, योग प्रशिक्षक, ने उपस्थित छात्राओं और शिक्षिकाओं को महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम तथा तनाव प्रबंधन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने बताया कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर महिलाएँ अपने जीवन में बेहतर संतुलन स्थापित कर सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की शिक्षिकाओं और छात्राओं ने भी सक्रिय भागीदारी की तथा महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस आयोजन ने सभी को महिलाओं के प्रति सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर Managing Trustee श्रीमती मंजरी अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि
“महिलाएँ समाज की शक्ति और प्रेरणा का स्रोत हैं। उनका स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण किसी भी समाज की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है। ईशान कॉलेज हमेशा से महिलाओं के विकास और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।” कार्यक्रम के अंत में सभी ने महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सपना बालानी और शालिनी वर्मा का विशेष सहयोग रहा।